logo

जमुई : 35 साल की महिला को 15 साल के बच्चे से हुआ प्यार, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मचा  बवाल

facebook_pyar.jpg

जमुई:
जमुई जिले से प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां फेसबुक पर हुए प्यार का ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने हर सीमा पार कर दी। दरअसल, जमुई जिले की 35 साल की दो बच्चों की मां को दूसरे जिले के 15 साल के लड़के से प्यार हो गया। इतना ही नहीं उस महिला ने अपने प्रेमी को अपने ससुराल में कहा कि यह मेरे मायके का है और अपने साथ रख लिया। फिर जब सच सामने आया तो बवाल हो गया।

मायके का बताकर प्रेमी को ससुराल में रोका
35 साल की महिला की दोस्ती फेसबुक पर जहानाबाद के 15 साल के बच्चे से हुई। दोनों में  फेसबुक पर चैटिंग शुरू हुई। दोनों घंटों एक दूसरे से बात करते थे। बात का यह सिलसिला प्यार तक पहुंच गया। फिर क्या था एक दिन महिला ने अपने प्रेमी को मिलने अपने घर बुलाया और मायके वाला बताकर उसे अपने ससुराल में रोक लिया। इतना ही नहीं महिला ने किशोर को एक रात अपने रूम में बुला लिया जहां उसके पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिससे देख उसका पति आग बबूला हो गया। 

पति और ग्रामीणों ने दोनों का जमकर की पिटाई
इसके बाद पति ने बवाल करना शुरू कर दिया। देखते-देखते ही काफी लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए। फिर क्या था, गांव के मंदिर के आगे पति और ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला प्रेमी लड़के को अपनी बाहों में जकड़ उसे बचा रही है और उसका पति डंडे और मुक्कों से दोनों की धुनाई कर रहा है। पूरे गांव के सामने दोनों को सजा देते हुए पिटाई का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और लड़के के घर वालों को इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दोनों से बॉंड साइन करवाया गया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा।